फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: पलवल, संवाददाता। पिंगोड़ गांव निवासी 22 वर्षीय मंजलि की बच्ची को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ गई। 14 अक्तूबर की रात उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम बोर्ड से जांच कराने की प्रक्रिया शुरू की है। मृतका के पति सचिन ने पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर की रात वह अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए पलवल के अमीना अस्पताल लेकर गया था। यह उसकी पहली डिलीवरी थी। अस्पताल में मंजलि ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर 14 अक्तूबर की रात उसे एसकेआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार, सचिन ने अपने बयान में किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। उसने किसी क...