फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिला का टार्च की रोशनी में ऑपरेशन करने और वाडियो वायरल करने में मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में ऑपरेशन टीम को विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया।संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित डॉक्टरों की टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।वहीं नोटिस जारी होने के अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई है。 यह भी पढ़ें- Faridabad News: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ महिला का ऑपरेशनघटना का विवरण गुरुवार की देर रात नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया गया था। लेकिन जब महिला का ऑपरेशन किया जा रहा था तो अचानक से बिजली चली गई, जिससे ऑपरेशन करने में डॉक्टर को टोर्च की रोशनी में ऑपरेशन करना पड़ा, जिसका किसी ड...