Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से सावधान रहें : एसपी नूंह
फरीदाबाद, जुलाई 28 -- Faridabad News: नूंह, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी पुलिस अधिकारी या सरकारी कर्मचारी बनकर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को डराते हैं और उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। उन्होंने लोगों से बैंक खाते, आधार, पैन कार्ड और अन्य निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी। संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत फोन काटने और नंबर ब्लॉक करने को कहा गया है। साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह भी पढ़ें- Agra News: साइबर अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस को मिला सुरक्षा मंत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.