फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। सीआईए पलवल पुलिस ने सरिया से लदे ट्राला की डकैती और चालक के अपहरण के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुजीब मोहम्मद उर्फ सुल्तान निवासी हापुड़ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी अटाली, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के दनकौर से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस एक किशोर सहित पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस लूटा गया सरिया, ट्राला और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अन्य ट्राला भी बरामद कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता संजय के अनुसार सीआईए प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि 9-10 सितंबर 2026 की रात चालक मुबारक खान झारखंड के बोकारो से सरिया से भरा ट्राला लेकर गुरुग्राम जा रहा था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मां पार्वती ज्वलेर...