फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम के ठेकेदारों ने लंबित भुगतान को लेकर एक बार फिर अपनी आवाज बुलंद की है। कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करने निगम मुख्यालय पहुंचे, लेकिन नगर निगम आयुक्त धीरेन्द्र खडगटा की अनुपस्थिति के कारण उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उनके निजी सहायक को सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। एसोसिएशन के पदाधिकारी रामबीर सिंह रावत, मुन्ना लाल चौहान, चन्द्रभान त्यागी, सुभाष सांगवान ने बताया कि बीते 22 जून को भी उनकी नगर निगम आयुक्त से मुलाकात हुई थी। उस दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि लंबित भुगतान जल्द जारी कर दिए जाएंगे, लेकिन करीब तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका है। ठेकेदारों का कहना है कि पिछले 3 से 4 महीनों से करोड़ों रु...