फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों से नौ लाख 75 हजर रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने मोबाइल फोन हैक कर, निवेश का झांसा देकर और बैंककर्मी बताकर वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, बबल कॉलोनी, मेवला महाराजपुर निवासी महिला का किसी अज्ञात व्यक्ति ने 29 मार्च को मोबाइल फोन हैक कर उनके नाम से यूपीआई आईडी बना ली। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक खाते से अलग-अलग समय पर तीन लाख आठ हजार रुपये की ठगी कर ली। यह भी पढ़ें- Noida News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 7.80 लाख रुपये ठगेपुलिस के मुताबिक वहीं सेक्टर-18 निवासी युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि चार जुलाई को व्हाट्सऐप पर एक लिंक मिला। लिंक खोलने पर टेलीग्राम पर क...