फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- Faridabad News: -पुलिस ने हाईड्रा की मदद से कार को वकील समेत खींचकर पुलिस चौकी पहुंचाया

वकीलों ने की हड़ताल -अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज करने करने के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल फरीदाबाद, प्रमुख संवाददाता। सैनिक कॉलोनी-मस्जिद मोड़ पर मंगलवार रात ट्रैफिक लाइट पर एक अधिवक्ता और चौक पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान अधिवक्ता ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई के बाद वकील ने अपनी कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर दी और खुद कार में बैठा रहा। इससे चौक पर जाम लग गया। कार नहीं हटाने पर पुलिस हाईड्रा से कार को टोचन करवा कर पुलिस चौकी ले गई। पुलिसकर्मी की शिकायत पर अधिवक्ता व उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर...