Faridabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। आईएमटी क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके घुटने में फ्रैक्चर हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार कराने के बाद स्वजन उसे उत्तर प्रदेश स्थित घर ले गए।
घटना का विवरण पीड़ित ने अब आईएमटी चौकी में पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव रतनगढ़ी, थाना टप्पल, अलीगढ़ निवासी लखनेश कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में चंदावली में रहता है। 28 सितंबर को वह अपने कमरे से बाइक पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। आईएमटी क्षेत्र में वीएनएम कंपनी के सामने पहुंचने पर अचानक एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को मोड़ दिया। इस दौरान ट्रैक्टर बाइक से टकरा गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.