फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नीलम रेलवे पुल के समीप बुधवार सुबह एक तरफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 11वीं की कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा का शव ट्रेन के अगले हिस्से में फंस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने कड़ी मशक्कत के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतका की पहचान रामनगर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय तान्या के रूप में हुई है। जीआरपी जांच अधिकारी सतपाल चौहान ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेलवे लाइन पर हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक्सप्रेस ट्रेन के अगले हिस्से में छात्रा का शव फंसा हुआ था। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। हादसे की जगह छात्रा क...