Faridabad News: ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाए, पीछे से टकराई कार 500 मीटर तक घसीटा
फरीदाबाद, नवम्बर 26 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। केएमपी एक्सप्रेसवे पर मंडकोला के पास ट्रक चालक की लापरवाही से हुए हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। आरोप है कि ट्रक चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक भगाने का प्रयास किया, जिससे कार और उसमें फंसा एक घायल करीब 500 मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। मरौली निवासी कृष्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच नवंबर की रात करीब तीन बजे अपने तीन साथियों टेकचंद उर्फ टिंकू, महेश और जतिन के साथ मारुति बलेनो कार में पलवल से तावडू जा रहा था। मंडकोला के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में चारों को चोटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.