Faridabad News: ट्यूशन पढ़ रहे छह बच्चे छत का प्लास्टर गिरने से घायल
फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। पंजाबी मोहल्ले में शनिवार देर शाम ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों के ऊपर मकान के बरामदे के लैंटर का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में करीब आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। इनमें तीन छात्रों के सिर में चोट लगी है। प्लास्टर गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चे डरकर इधर-उधर भागने लगे। घायल छात्रों का निजी स्तर पर उपचार कराया गया। घायल छात्र रजनीश ने बताया कि वह तीसरी कक्षा में पढ़ता है। हादसे के समय जसवंत, बिपिन सहित काफी संख्या में बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से प्लास्टर गिर गया, जिसकी चपेट में कई बच्चे आ गए। रजनीश के अनुसार, तीन छात्रों के सिर में चोट लगी है, जबकि अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.