फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। बैंक से ज्यादा ब्याज और हर महीने 8.5 प्रतिशत रिटर्न देने का झांसा देकर एक महिला से सवा तीन लाख रुपये निवेश कराने और बाद में मूल रकम व ब्याज हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली के एक व्यक्ति ने अपनी फर्म के नाम पर महिला से निवेश कराया, लेकिन न तो उसे कोई रिटर्न दिया और न ही उसकी मूल रकम वापस की। पीड़िता ने आरोपी पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर आरोपी और उसकी फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।नई दिल्ली निवासी कमल दहिया ने शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2024 में फरीदाबाद के एक अस्पताल में कार्यरत थीं। इसी दौरान उन्हें दीपक पांडे के माध्यम से निवेश पर बैंक से अधिक ब्याज मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर दीपक...