फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशेाक जैन एनआईटी-एक की मुख्य बाजार में देर रात आपस में झगड़ रहे युवकों को समझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया गया। पत्थर लगने से एक एसपीओ के सिर में गंभीर चोट आई। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार एसपीओ राजकुमार कोतवाली थाने में ईआरवी राइडर की ड्यूटी पर तैनात हैं। 21 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे वह ईआरवी प्रभारी सिपाही तरुण कुमार के साथ एनआईटी-एक मुख्य बाजार में गश्त कर रहे थे। दिल्ली जूस कार्नर के सामने तीन-चार युवक आपस में झगड़ते दिखाई दिए।

घटना का विवरण पुलिसकर्मियों ने युवकों को समझाकर घर जाने के लिए कहा। आरोप है कि युवक शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे। ...