फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के तीन संकाय सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। डॉ. योगेंद्र आर्य, डॉ. दीपांश शर्मा और डॉ. नवीश कटारिया को दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में जगह मिली है। यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने प्रमुख वैज्ञानिक प्रकाशक एल्सेवियर के सहयोग से तैयार की है। नवीनतम सूची सात अक्तूबर को जारी की गई। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने तीनों वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संकाय सदस्यों के उच्च गुणवत्ता वाले शोध और वैश्विक स्तर पर उनकी वैज्ञानिक पहचान को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर के आठ प्रोफेसर दुनिया के शी...