Faridabad News: जेल में बंदियों को कौशल विकास से रोजगार पाने के तरीके बताए
फरीदाबाद, अक्टूबर 3 -- Faridabad News: नूंह, संवाददाता। जिला जेल नूंह में शुक्रवार को बंदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रीजमस्टार्ट इंडिया फाउंडेशन के निदेशक जैज और रोजी चीतल ने बंदियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। इसका उद्देश्य जेल से बाहर आने के बाद उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में जैज और रोजी चीतल ने बताया कि कौशल प्रशिक्षण से बंदियों को नई दिशा मिल सकती है। विभिन्न काम सीखकर वे जेल से रिहा होने के बाद समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं और सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि बंदियों को रोजगार दिलाने में भी सहयोग किया जाता है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें और दोबारा गलत रास्ते पर जाने से बचें। उन्होंने बताया कि वे इंग्लैंड की जेलों में भी बंदियों के सुधार और पुनर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.