Faridabad News: जिले में 7.09 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 12 नवंबर को जिले में 7.09 लाख से अधिक बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके अलावा प्रजनन आयु वर्ग की 41 हजार 7 महिलाओं को भी कृमि नियंत्रण की दवा दी जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने जिला स्तरीय कार्यबल समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को मुख्य अभियान चलाया जाएगा, जबकि 19 नवंबर को विशेष दवा सेवन दिवस आयोजित होगा। इस दौरान उन बच्चों और पात्र लाभार्थियों को दवा दी जाएगी, जो किसी कारणवश मुख्य अभियान में दवा लेने से वंचित रह जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल से अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिले के सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.