फरीदाबाद, जुलाई 6 -- Faridabad News: पलवल,अजित कुमार। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किशोरियों के लापता होने के मामलों में पुलिस ने अपहरण के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रतीराम ने शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी प्रिंसी उर्फ खुशी चार जुलाई को बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश के बाद पता चला कि उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टंडवा बसखारी निवासी रवि कुमार उसे अपने साथ ले गया है। शहर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं, गदपुरी थाना क्षेत्र के रणवीर सिंह ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी आरती तीन जुलाई को घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। वह काम से लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गदपुरी थाना प्रभारी कुल...