फरीदाबाद, अक्टूबर 24 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। नूंह में 4.15 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामदगी के मामले में अपराध अनुसंधान शाखा तावडू ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी समीम उर्फ काला नानुका का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाएगी। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को अपराध अनुसंधान शाखा की टीम ने रंगाला घाटी के पास एक काली क्रेटा गाड़ी से दो किलो 125 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस दौरान पुलिस ने अरबाज निवासी नानुका और सलीम निवासी खेड़ी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच के दौरान जाहिद निवासी पडली को भी गिरफ्तार किया गया। अब 23 अक्तूबर को समीम उर्फ काला की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि समीम ने पूछताछ के दौरान एक नशा तस्कर से 100 ग्राम हेरोइन खरीदने की बात बताई है। पुलिस अब उसकी निशानदेही पर हेरोइन...