फरीदाबाद, अगस्त 21 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। जिले की कई ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए के गबन की आशंका को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कई सरपंचों के पास नोटिस भेज कर रिकॉर्ड जांच करवाने को कहा है। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद से इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जिले की कई ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये के संभावित गबन की आशंका जताते हुए डीसी जयेद्र सिंह छिल्लर को इन सरपंचों की जांच कर उनके खिलाफ करवाई करने की सिफारिश भेजी है। जांच के अनुसार, पंचायतों द्वारा एफडी की राशि नियमों को ताक पर रख खर्च करने का आरोप。

जांच की प्रक्रिया एडीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बार बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी सरपंच रिकॉर्ड लेकर जांच में शामिल नहीं हुए, जो सरपंच जांच में सहयोग नहीं कर रहे है उनके रेकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच ...