फरीदाबाद, अगस्त 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां लगातार जोरों पर चल रही हैं। एनआईटी दो नंबर स्थित सरकारी स्कूल में पीटी शो की तैयारियां चल रही हैं। वहीं राज्य खेल परिसर में बुधवार को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों ने जमकर पसीना बहाया। इस बार सरकारी स्कूलों के पीटी शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें 600 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं और यह सभी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले स्कूलों का चयन हो गया है। जिला स्तरीय पर पांच सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा के विद्यार्थी वंदे मातरम् पर...