फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सतयुग दर्शन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में विकसित भारत के लिए-नशा मुक्त युवा कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान कुल आठ प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, चित्रकला, रील, लघु फिल्म, वाद-विवाद एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 250 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नशा मुक्ति युवा विकसित भारत अभियान के तहत जिल...