फरीदाबाद, जुलाई 21 -- Faridabad News: पलवल, सरसमल। जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित वाहन नीति की बैठक 28 जुलाई को शाम 4 बजे जिला सचिवालय में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर करेंगे। सचिव आरटीए जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बैठक में सड़क दुर्घटनाएं कम करने, ब्लैक स्पॉट सुधार, यातायात प्रबंधन, सड़क संकेतक, स्पीड लिमिट तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी। इसके अलावा हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन फिटनेस, प्रदूषण नियंत्रण, ओवरलोडिंग रोकने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...