Faridabad News: जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक 24 जुलाई को
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक शुक्रवार 24 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला सचिवालय पलवल के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह लगभग दो दर्जन परिवादों की सुनवाई करेंगे। उपायुक्त एवं लोक संपर्क परिवाद समिति पलवल के उपाध्यक्ष डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.