फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में लगातार हुई मानसूनी बारिश के बाद अब जिला मलेरिया विभाग सक्रिय हो गया है और एक दिन में 40 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। इनमें घर के अलावा औद्योगिक व शिक्षण संस्थान सहित अन्य भवन शामिल हैं। जिले में अभी डेंगू के चार और मलेरिया के दो ही मामले आए हैं। मेलिरया विभाग अबतक 200 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। स्मार्ट सिटी में मंगलवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर तक जारी रही। इस दौरान बारिश रुक-रुक कर लगातार होती रही। इससे शहर के पार्कों, खाली प्लॉट, गड्ढों, भवनों की छतों पर रखे के टूटे बर्तनों, खराब टायरों सहित अन्य पात्रों में बारिश पानी एकत्रित हो गया है। यह पानी डेंगू एवं मलेरिया के लिए उपयुक्त है।डेंगू के तेजी से पैर पसारने से पूर्व उसके रो...