फरीदाबाद, जुलाई 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। जिला कारागार पलवल परिसर में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कारागार प्रशासन और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्लब सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जेल उप अधीक्षक अमित बामेल ने बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण के साथ-साथ हमारी संस्कृति और जीवन का भी अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए जनभागीदारी जरूरी है। पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक डॉ. विकास मित्तल और सहसंयोजक अल्पना मित्तल ने कहा कि वृक्ष ग्लोबल...