फरीदाबाद, अक्टूबर 8 -- Faridabad News: पलवल, धनंजय चौहान। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 12 और 13 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। सीनियर वर्ग में लड़के और लड़कियों के लिए 30 खेलों एवं इवेंट्स में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को सुबह नौ बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। खेल विभाग के अनुसार बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, ताइक्वांडो, नेटबॉल, वालीबॉल, जिम्नास्टिक, जूडो, वुशु, खो-खो, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, कराटे, थ्रोबॉल और टेनिस के ट्रायल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होंगे। वहीं 12 अक्तूबर को लड़कों और 13 को लड़कियों के ट्रायल होंगे। आर्चरी के ट्रायल घुघेरा, तैराकी के बंशी विद्या निकेतन स्कूल घुघेरा, हैंडबॉल के रामगढ़ और साइकिलिंग के केएमपी रोड पर आयाेजि...