फरीदाबाद, अक्टूबर 30 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव में जिम करने जा रहे दो किशोरों पर चाकू और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल के सामने स्थित जिम के बाहर आधा दर्जन युवकों ने दोनों का रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमले में एक किशोर के गाल और उसके दोस्त की नाक व पीठ पर चाकू लगे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिम जाते समय रोका रास्ता अनंगपुर निवासी 16 वर्षीय वंश भड़ाना नौवीं कक्षा का छात्र है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने दोस्त अभय के साथ सरकारी स्कूल के सामने स्थित हिंदू जिम में कसरत करने जा रहा था। जिम के बाहर पहुंचते ही रुद्र और हिमेश अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ वहां...