फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय, सालाहेड़ी के खेल परिसर में मंगलवार को दसवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 160 छात्राओं ने 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक और चक्का फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जया शर्मा को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड़ ने खेल ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं की खिलाड़ी छात्राओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Nawada News...