फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशेाक जैन। मेवला महाराजपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर एक परिवार के बीच विवाद सामने आया है। पीडित एक व्यक्ति की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने उसके चाचा और चार अन्य के खिलाफ मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में मेवला महाराजपुर निवासी महेश बैसला ने बताया कि सेक्टर-45-46 डिवाइडिंग रोड के पास उनकी करीब 270 वर्ग गज जमीन है। उनका परिवार करीब 40 वर्षों से इस जमीन पर रह रहा है। आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद चाचा और उनके बच्चे आए दिन परिवार को परेशान कर रहे हैं और जमीन पर कब्जा करने का दबाव बना रहे हैं। महेश के अनुसार, 17 अगस्त को चाचा वीरेंद्र और उनके बच्चे विजय, रोहित, मोहित व शुभम घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने बाहर आकर...