फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार । शहर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।घटना एक सितंबर की रात की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बेटी और भतीजा घर से दवाई और कोल्ड ड्रिंक लेने दुकान पर गए थे। वहां मौजूद कुछ युवकों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब भतीजे ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत में कैंप निवासी प्रथम गुलाटी और करण चावला सहित 10-15 अन्य लड़कों पर...