फरीदाबाद, जुलाई 10 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिला समाज कल्याण अधिकारी पलवल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को रामानुजन प्रोग्रेसिव स्कूल गांव मीत्रोल में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से अन्वेषक गजेन्द्र सिंह, लिपिक अजीत सिंह तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर वेद प्रकाश ने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं स...