Faridabad News: छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
फरीदाबाद, अक्टूबर 28 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। पुलिस लाइन पलवल स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में करवाचौथ के अवसर पर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू शेखावत ने छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध, बुलिंग, यौन उत्पीड़न और डिजिटल सेक्सटॉर्शन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने हरियाणा पुलिस के ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी देते हुए बताया कि रात में या अकेले यात्रा करते समय महिलाएं आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क कर इस सेवा का लाभ ले सकती हैं। इसके तहत पुलिस कंट्रोल रूम यात्रा पूरी होने तक डिजिटल माध्यम से निगरानी करता है। उन्होंने कहा कि पलवल पुलिस महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.