Faridabad News: छह घंटे की बारिश में सड़कें बनी तालाब
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में हुई झामझम बारिश ने नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। महज छह घंटे की बारिश में शहर की अधिकांश सड़कें तालाब में बदल गईं। मुख्य मार्गों से लेकर कॉलोनियों की गलियों तक पानी भर गया। कई इलाकों पर हालात इतने खराब रहे कि लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए और बाजारों में कारोबार प्रभावित हुआ, जिससे नौकरीपेशा लोगों को घरों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्मार्ट सिटी में जलभराव से निपटने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), नगर निगम की ओर से हर साल 30 से 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। बड़ी मशीनों से सीवर लाइन और नालों की सफाई के दावे किए जाते हैं।इस बार भी दोनों विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.