फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद पुलिस ने चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपराध शाखा सिकरोना और ऊंचा गांव की टीमों ने 11 सितंबर को आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद हुए। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने गांव धौज निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विक्की निवासी दिलीप कॉलोनी की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। वहीं, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मोबाइल चोरी के मामले में अर्जुन निवासी गांव इशापुर, मथुरा, हाल निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बराम...