फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- Faridabad News: नूंह, सरसमल। शहर थाना पुलिस ने वार्ड नंबर-8 में घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 6 लाख 15 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, जेवरात, चांदी के सामान, पुराने सिक्के और एक लाइटर पिस्टल बरामद की है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 20-21 अगस्त की रात नेपाल के घर से करीब 85 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। जांच के दौरान 4 सितंबर को आमीर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने सागर और दीपक के नाम बताए। पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...