फरीदाबाद, जुलाई 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहन चोरों ने चार मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ कर दिया। पल्ला थाना क्षेत्र के दीपावली एन्क्लेव स्थित शराब ठेके के पास से दीपक शर्मा की बाइक चोरी हो गई, जबकि सेहतपुर में घर के बाहर खड़ी रवि कुमार की मोटरसाइकिल भी अज्ञात चोर ले गए। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में एक कंपनी के बाहर खड़ी सोनू की बाइक चोरी हो गई। वहीं, सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान मकान के बाहर खड़ी रोहित कुमार की मोटरसाइकिल भी गायब हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...