फरीदाबाद, नवम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद, गुरुग्राम और रेवाड़ी इकाइयों ने जुलाई से अक्तूबर तक नशा तस्करी के 45 मामले दर्ज किए। इस दौरान 50 आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग नशीले पदार्थ बरामद किए गए। तीनों इकाइयों ने स्कूल-कॉलेजों और आमजन के बीच नशे के खिलाफ 31 जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए। ब्यूरो के अनुसार, दर्ज 45 मामलों में 11 व्यावसायिक मात्रा, 32 मध्यम मात्रा और दो कम मात्रा के मामले हैं। फरीदाबाद इकाई ने सबसे अधिक हेरोइन बरामद की। तीनों इकाइयों की कुल हेरोइन बरामदगी में फरीदाबाद का हिस्सा करीब 72 प्रतिशत रहा। इकाईवार आंकड़ों के अनुसार, फरीदाबाद में 18 मामले दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यहां से 205.278 ग्राम हेरोइन, 6.96 किलोग्राम गांजा, 6.194 किलोग्र...