फरीदाबाद, अगस्त 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के साथ ही पतंगों का बाजार सजने लगा है। बच्चों से लेकर युवाओं में पतंगबाजी का उत्साह बढ़ रहा है। शाम होते ही आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भरने लगा है। इसके साथ प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का खतरा ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी है। धारदार मांझे से पक्षियों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के घायल होने की आशंका बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस ने चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल रोकने के लिए निगरानी तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी थाना और चौकी प्रभारियों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री करने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में चोरी-छिपे इसकी बिक्री की सूचना मिल रही है। सूत्रों का कहना...