फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र से लापता 13 वर्षीय किशोरी को चावला कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी सहायता से पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी दो सितंबर को घर से बिना बताए चली गई थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, किशोरी के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद तीन सितंबर को शहर बल्लभगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। चावला कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जसवीर सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार की टीम ने मामले की जांच की। टीम ने उपलब्ध सुरागों और तकनीकी सहायता के आधार पर किशोरी के बारे में जानकारी जुटाई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम न...