Faridabad News: घर में घुसकर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- Faridabad News: फरीदाबाद, संवाददाता। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र अंतर्गत सिकरौना काॅलोनी में घर से नकदी, चांदी के आभूषण और तीन मोबाइल चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिल्ला कॉलानी निवासी प्रिंस और सैफी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
पुलिस की जांच पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सिकरौना काॅलोनी निवासी संजय ने पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि 20 सितंबर की रात ड्यूटी से लौटने के बाद वह परिवार के साथ सो गया था। सुबह उठने पर पता चला कि अलमारी से नकदी और चांदी के आभूषण गायब हैं। घर से तीन मोबाइल फोन भी चोरी किए गए थे। शिकायत के आधार पर सेक्टर-58 थाने में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.