फरीदाबाद, जुलाई 2 -- Faridabad News: फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। घर बैठे कमाई का लालच देकर सेक्टर-85 निवासी एक युवती से एक लाख 65 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-85 स्थित अमोलिक संकल्प सोसायटी निवासी युवती ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखकर उससे जुड़े टेलीग्राम चैनल को जॉइन किया था। चैनल संचालकों ने घर बैठे लिखने का काम देने और उसके बदले वेतन देने का दावा किया। इसके लिए सबसे पहले 501 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Alert! घर की छत पर टावर लगवाने का ऑफर आया? पहले जान लें पूरा सच, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसानपीड़िता की कहानी उसने...