फरीदाबाद, जुलाई 20 -- Faridabad News: पलवल, केशव भारद्वाज। जिले के चांदहट गांव में रविवार देर रात एक युवक के घर के बाहर जान से मारने की नीयत से गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। निशाना चूकने से गोली घर के गेट पर जा लगी, जिससे युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने नामजद आरोपी समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चांदहट गांव निवासी लाले उर्फ अजीत ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि रविवार तड़के करीब 2:30 से 3 बजे के बीच विपिन उर्फ रसगुल्ला अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर उसके घर आ पहुंचा। आरोप है कि दोनों गेट पर जोर-जोर से आवाजें लगाने और गालियां देने लगे। शोर सुनकर जैसे ही वह गेट पर पहुंचा तो विपिन ने उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। वह तुरंत गेट के पीछे हट गया, जिससे गोली गेट पर जाकर लगी औ...