फरीदाबाद, जुलाई 27 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। शहर थाना क्षेत्र की भवनकुंड पुलिस चौकी में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। खेड़ला निवासी सुंदर ने शिकायत में बताया कि वह हुड्डा सेक्टर-2 में रणवीर तेवतिया के यहां चालक के रूप में कार्यरत है। दो जुलाई को वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था और अपनी बाइक मकान के बाहर खड़ी कर दी थी। शाम को लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने भवनकुंड पुलिस चौकी में शिकायत दी।शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...