फरीदाबाद, अक्टूबर 22 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। दशहरे के बाद एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बुधवार को ग्रैप का प्रथम चरण लागू कर दिया। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। शहर की सड़कों पर हजारों टन कूड़ा पड़ा हुआ है। यह कूड़ा ग्रैप की पाबंदियों को धत्ता साबित कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कूड़ा नहीं उठाए जाने से परेशान लोगों ने अब उसमें आग लगाना शुरू कर दिया है, जो शहर की हवा को जहरीला बना रहा है। आगरा नहर सड़क के किनारे पल्ला, सेक्टर-28-29 पुल, खेड़ी पुल, बीपीटीपी पुल और बड़ौली के समीप कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। देर शाम इन कूड़े के ढेरों में आग भी देखी जा सकती है। इसके अलावा बाईपास रोड पर भी कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। जिला प्रशास...