Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में महंगे फ्लैट बन गए पर सड़कें खराब
फरीदाबाद, अक्टूबर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। आगरा नहर पार बसे ग्रेटर फरीदाबाद में महंगे फ्लैट और जमीन के लिए जाना जाता है, लेकिन इन महंगे फ्लैट वाली सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को बेहतर सड़क सहित मुलभूत सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। इनमें कई सोसाइटियां ऐसी हैं, जिनके फ्लैट की कीमत 2 करोड़ रुपये रुपये व इससे अधिक है। ग्रेटर फरीदाबाद में कई प्रमुख सड़कें टूटी हुई हैं और वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। शाम को सड़कों पर धूल का गुबार देखने को मिलता है। ग्रेटर फरीदाबाद में 100 से अधिक सोसाइटियों में करीब दो लाख लोग रह रहे हैं और लगभग 40 सोसाइटियां निर्माणाधीन हैं। बहुमंजिला सोसाइटियों में रहने वाले लोग और ग्रेटर फरीदाबाद के दुकानदार सड़क की समस्या से परेशान हैं। टूटी सड़कों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.