Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद की 15 सेक्टरों की सड़कों पर सुधरेंगी स्ट्रीट लाइटें
फरीदाबाद, जुलाई 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 से 89 तक डिवाइडिंग रोड पर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नियमित रखरखाव किया जाएगा। इसके साथ ही 11 केवी लाइन, ट्रांसफॉर्मर और सर्किट ब्रेकर की भी निगरानी होगी। रात में अंधेरा रहने से होने वाले सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त रोशनी से वाहन चालकों को सड़क पर आने वाले जानवरों और अन्य बाधाओं का समय रहते पता चल सकेगा। इससे यातायात सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.