Faridabad News: ग्रीन बेल्ट में अजगर दिखने से दहशत
फरीदाबाद, नवम्बर 5 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-21सी में गुरुवार को उस समय लोगों में दहशत फैल गई, जब ग्रीनबेल्ट में करीब आठ फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना वन्य जीव संरक्षण विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार अजगर काफी देर से ग्रीनबेल्ट में छिपा हुआ था। आशंका जताई जा रही थी कि वह शिकार की तलाश में वहां मौजूद था। ग्रीनबेल्ट के आसपास लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अजगर दिखाई देने के बाद लोगों में डर का माहौल बन गया। अजगर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों को आशंका थी कि कहीं अजगर किसी व्यक्ति या पालतू जानवर को अपना शिकार न बना ले। सूचना मिलने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.