Faridabad News: ग्रीनफील्ड हाईवे पर गति सीमा तय
फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक का सफर सुगम बनाने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से एक्सप्रेसवे पर छोटे और भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा की जानकारी देने के लिए तैयार हिस्सों में जगह-जगह साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। वाहनों की रफ्तार पर नजर रखने के लिए स्पीड ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। शहर को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए करीब 31 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसका करीब 24 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में और सात किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.