फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए डिजिटल तकनीक मार्गदर्शक बनेगी। इसे लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे से जुड़ी जानकारियां आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए हैं। मोबाइल फोन से कोड को स्कैन करते ही परियोजना से संबंधित उपलब्ध जानकारियां डिजिटल माध्यम से देखी जा सकेंगी, जिससे लोगों को एक्सप्रेसवे की विशेषताओं, निर्माण संबंधी विवरण और परियोजना के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में आसानी होगी। हालांकि, अभी एक्सप्रेसवे अभी चालू नहीं हुआ है।

एक्सप्रेसवे निर्माण और क्यूआर कोड की पहल स्मार्ट सिटी में सेक्टर-65 से नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के ...