फरीदाबाद, सितम्बर 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। नीलम-बाटा रोड स्थित ट्रायम्फ हुंडई के एक टीम लीडर पर ग्राहकों से वाहन पंजीकरण के नाम पर लिए गए पैसे कंपनी में जमा नहीं करने, निजी बैंक खाते में रकम मंगवाने और फर्जी बीमा दस्तावेजों के जरिए वाहन डिलीवर करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कंपनी के एचआर एग्जीक्यूटिव की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कंपनी के एचआर एग्जीक्यूटिव कुनाल चंदीला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि सुमित सांगवान 8 नवंबर 2025 से ट्रायम्फ हुंडई में टीम लीडर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि 7 जुलाई 2026 से वह बिना सूचना दिए कार्यालय आना बंद हो गया। उसके दोनों मोबाइल नंबर लगातार बंद मिले। इसके बाद कंपनी ने उसके द्वारा की गई डील और ग्राहक फाइलों की जांच शुरू की तो कथित वित्तीय अनियम...